भूखे रहने पर सिर में दर्द क्यों होता है?

क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप भूखे रहते हो तो आपके सिर में दर्द होना शुरू हो जाता है, और ये दर्द धीरे धीरे बढ़ता जाता है। जब तक कि आप कुछ खा ना लो।



तो आखिर इसके पीछे का कारण क्या है?

तो आइए इसे सरल भाषा में समझने का प्रयास करे।

हमे ऊर्जा मुख्यत तीन चीजे से मिलती है जिसमें सबसे जल्दी कार्बोहाइड्रेट से, सबसे ज्यादा वसा से, व सबसे कम व सबसे बाद में प्रोटीन से।



तो जब आप खाना खाते रहते हो, तो शरीर को कार्बोहाइड्रेट से लगातार ऊर्जा मिलती रहती है। ओर जब ये ऊर्जा खत्म हो जाती है, तब शरीर वसा से ऊर्जा बनाना शुरू कर देता है।



जब आप भूखे होते हो, तब वसा से ही ऊर्जा बनाने का काम चल रहा होता है ओर उसी से शरीर के कार्य होते रहते है।
परंतु जो हमारा सिर होता है "मस्तिष्क" वो वसा वाली ऊर्जा से काम नहीं करता है। उसे वहीं कार्बोहाइड्रेट वाली ऊर्जा चाहिए होती है। परंतु उसके अभाव के कारण ये वसा वाला ऊर्जा से काम नहीं कर पाता है जिससे आपका सिर दर्द होना शुरू हो जाता है।



हां लगातार भूखा रहने से फिर "मस्तिष्क" इसका आदि हो जाता है ओर वसा कि ऊर्जा से थोड़ा बहुत काम करना शुरू कर देता है जिससे धीरे धीरे भूखे रहने पर भी सिर में दर्द नहीं होता है।


तो अब आपको समझ आ गया होगा की भूखा रहने पर सिर में दर्द क्यों होता है?

मन का कोई सवाल या विचार आप कमेंट कर सकते है।manish sharma


Comments

Popular posts from this blog

पृथ्वी कैसे घूमती है?

बारिश में कीड़ों के पंख कहां से आ जाते है?

घरों में रोशनदान क्यों बनाए जाते है?