पसीना(sweat) क्यों निकलता है?
शरीर से पसीना(sweat) क्यों निकलता है?
क्या आपने कभी सोचा कि गर्मी लगते ही पसीना(sweat) आना क्यों शुरू हो जाता है, और आखिर ये आता क्यों है।
तो आज हम इसी से बात करेंगे।
पिछले ब्लॉक "परफ्यूम हाथ पे ठंडा क्यों लगता है?" को भी पढ़कर आप इस चीज का पता लगा सकते है।
https://logicserver.blogspot.com/2020/06/blog-post_23.html
जब गर्मी बढ़ती है और हमारे आस पास का तापमान हमारे शरीर के तापमान से उपर चला जाता है, तो शरीर अपने आप को ठंडा बनाने का कार्य चालू कर देता है। और ये काम करती है हमारी त्वचा के नीचे जाल कि तरह फैली हुए स्वेद ग्रंथि। ये ग्रंथि शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने का काम करती है।
शरीर ठंडा बना रहे इस लिए शरीर त्वचा रंद्रो के माध्यम से पानी बाहर निकालता है। पानी त्वचा के अंदर की गर्मी व बाहर निकलकर त्वचा के उपर की गर्मी को सोख के वाष्प में बदलता रहता है, पसीना गर्मी को खुद में अवशोषित करके वाष्प में बदलता रहता है और शरीर का तापमान बढ़ने नहीं देता।
जितनी ज्यादा गर्मी उतना अधिक पसीना, ताकि ठंडा करके की प्रक्रिया जल्दी जल्दी हो। पसीने के साथ साथ शरीर से नमक,गंदगी आदि चीज़े भी बाहर निकाल जाती है।
अगर मौसम का पारा चढ़ने के अलावा ऊपर बताई गई परिस्थितियों में भी किसी को पसीना आता है तो यह उसके स्वस्थ होने की निशानी है.
सामान्य परिस्थितियों में मेटाबॉलिज्म के दौरान पैदा हुई उष्मा यानी गर्मी को कम करने के लिए शरीर पसीना छोड़ता है. यह प्रक्रिया शरीर में लगातार चलती रहती है इसलिए थोड़ा पसीना हमेशा बना रहता है. लेकिन कसरत करते हुए हमें ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है इसलिए यह प्रक्रिया तेजी से होती है और पसीना भी ज्यादा आता है. यही बात मसालेदार खाने पर भी लागू होती है.
तो अब समझ आया पसीना आना कितना ज्यादा उपयोगी है।
मन का कोई सवाल या विचार आप कमेंट कर सकते है।manish sharma
Comments
Post a Comment