रंग(colour) क्यों दिखाई देते है?

कभी आपने सोचा है कि आसमान हमे नीला ही क्यों दिखता है,पेड़ हरे क्यों,टमाटर लाल क्यों,  शायद नहीं क्योंकि हमें ये लगता है कि ये उनका रंग है, इस लिए वो इसी रंग में दिखाई देते है। हां ये कहना सही है पर आज हम जानेंगे कि जिस रंग की वह वस्तु है, उसी रंग कि वो क्यों है।


आपको जानकर हैरानी होगी की जो वस्तु हमें जिस रंग की दिख रही है वास्तव में वो उसी रंग को परावर्तित कर रही है।
इसे इसे समझने का प्रयास करते है:-

हम जानते है  सफेद रोशनी में 7 रंग होते है अब जब सफेद रोशनी जब किसी वस्तु पर पड़ती है तो वस्तु द्वारा उस प्रकाश का अवशोषण होता है जिस रंग को वो वस्तु अवशोषित नहीं कर पाती वह रंग परावर्तित होके हमारी आंखों पर पड़ता है जिससे हमें हो वस्तु उस रंग कि दिखाई देती है जिस रंग को उस वस्तु ने परावर्तित कर दिए था।

अब आपको समझ आ गया होगी की आपकी लाल शर्ट वास्तव में सभी रंगों का अवशोषण एवं लाल रंग को परावर्तित कर रही है। 

मन का कोई सवाल या विचार आप कमेंट कर सकते है।

manish sharma
logicserver.blogspot.com

Comments