कैमरा(camera) केसे काम करता है?

वैसे तो कैमरा बनने की यात्रा काफी लंबी है,परन्तु निरंतर विकास ने आज हमें अत्याधुनिक कैमरा हाथो में दे दिए है।
तो आज हम बात करेंगे कि आखिर ये कैमरा काम केसे करता है?........



आजकल आधुनिक कैमरे की बनावट बहुत जटिल तकनीक पर आधारित होती है, और आधुनिक कैमरे अनेक तरह के सुविधाजनक फीचर्स से लैस होते हैं। परन्तु आज भी  कैमरे के अंदर तस्वीर बनने की प्रक्रिया फीजिक्स के बहुत ही सरल नियमों पर आधारित है। आज भी कैमरा का मूल सिद्धांत हमारी आंखों की तरह ही है।

स्कूल के दिनों में विज्ञान की किताब में आपने लैंस(lance) वाला पाठ जरूर पड़ा होगा। बस वही तो है .... आपने खुद आजमाया भी होगा। उत्तल लेंस (convex lens) के सामने रखे ऑब्जेक्ट का लेंस की दूसरी ओर किस तरह उल्टी और वास्तविक प्रतिबिंब बनती थी जिसे पर्दे पर प्राप्त करना संभव था!



तो आइए इसे इसे समझते है......

मान ले कैमरा एक बंद बॉक्स है, जिसकी एक दीवार में एक छेद है, छेद पर एक उत्तल (कन्वेक्स) लैंस लगा है। अब जब  बॉक्स के बाहर इस छेद के सामने की वस्तु  से रिफ्लेक्ट होकर प्रकाश की किरणें जब लैंस से होकर बॉक्स के अंदर प्रवेश करती हैं तो  बॉक्स की दूसरी तरफ की दीवार पर  उस ऑब्जेक्ट का उल्टा चित्र (image) बनता है।



जिस दीवार पर उसका उल्टा चित्र बना वहा (सिल्वर क्लोराइड) AgCl केमिकल युक्त एक फिल्म रील होती है जो उस चित्र(image) को स्थाई रूप से अंकित कर देती है।
अथार्थ उस रील पर वो चित्र छप जाता है बस इसी प्रकार से एक आसान से तरीके से फोटो कैमरे के अंदर बन जाती है।

सिल्वर क्लोराइड (AgCl) एक फोटो सेंसिटिव केमिकल है जिसपर रोशनी की किरण पड़ने से एक खास तरीके से फोटो-केमिकल रिएक्शन होता है, जिसकी मदद से तस्वीर बनती है।




पर अब आप सोच रहे होंगे कि आजकल तो फिल्म रोल वाले कैमरे नहीं है डिजिटल कैमरे है, ये केसे काम करते है?

तो कैमरा आज भी वही है, कैमरे के अंदर तस्वीर बनने का मूल सिद्धांत वही है। फर्क यह हुआ कि इमेज फॉमेशन के लिए फिल्म रोल की जगह आज इलेक्ट्रॉनिकइमेज सेंसर ने ले ली है।





वैसे आजकल कई तरीकों और अलग अलग लैंस और भी कई डिजिटल फंक्शन लगा के चित्र कि गुणवत्ता में लगातार सुधार किया जा रहा है।

हां तो अब आप जान गए ही गए कि आखिर कैमरा काम केसे करता है....

मन का कोई सवाल या विचार आप कमेंट कर सकते है।manish sharma
logicserver.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

पृथ्वी कैसे घूमती है?

बारिश में कीड़ों के पंख कहां से आ जाते है?

घरों में रोशनदान क्यों बनाए जाते है?