बादलों के अलग अलग रंग
जब भी हम आसमान की तरफ देखते हैं, सफेद,स्लेटी व काले रंग के बादलों से ढका एक विशाल नीला आसमान दिखाई देता है। ज़्यादातर बादल सफेद होते हैं, लेकिन जब आंधी या बारिश होने वाली होती है, तो काले बादल छा जाते है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि बादल सफेद, स्लेटी या काले क्यों होते हैं?
जैसा कि आपको पता है, बदल पानी कि छोटी छोटी बूंदों छोटे छोटे बर्फ के टुकड़ों से बना होता है।
ये बादलों के अलग अलग रंग होने का कारण है, सघनता ।
जो बादल कम सघन होते है वो हमें ऊपर दिखते है सफेेद दिखते है,सघनता कम होने के कारण सूर्य का प्रकाश बादलों के आर पार हो जाता है और बादलों मे घुल जाता है और हमारी आँखों पे गिरता है
सघनता कम होने के कारण प्रकाश का परावर्तन पूर्ण रूप से हो जाता है जिससे हमें उनका रंग सफ़ेद दिखाई देता है
इसके विपरीत जो बादल अधिक सघन होते है वो सफ़ेद की तुलना मे निचे बनते है तथा काले रंग के होते है क्यूकी अधिक सघनता के कारण सूर्य का प्रकाश उनमे से निचे नहीं आ पाता और बदलो के द्वारा प्रकाश का अवशोसण कर लिया जाता है।
प्रकाश का पूर्ण अवशोसण करने पर वह वस्तु काली दिखाई देती है इसी कारण हमें वो बादल काले दिखाई देते है।
बारिश हो जाने के बाद बदलो की सघनता मे कमी आ जाती है और वो हल्के काले रंग के हो जाते है अथार्त अब उनमे से कुछ प्रकाश निचे आने लग जाता है।
मन का कोई सवाल या विचार आप कमेंट कर सकते है।
manish sharma
logicserver.blogspot.com
Comments
Post a Comment