चिप्स,कुरकुरे के पैकेट में हवा

आमतौर पर आपने देखा होगा कि चिप्स और कुरकुरे के पैकेट में हवा भरी होती है, अब आपमें से कुछ कहेंगे की ज्यादा दिखाने के लिए ऐसा किया जाता है।हां

 कुछ हद तक ये सही भी है पर इसका एक मुख्य कारण कुछ और है।

तो जानते है वो ऐसा क्यू करते है।


चिप्स कुरकुरे आदि के पैकेट में नाइट्रोजन गैस भरी होती है ये गैस उस समय अक्रियाशील होती है जब इसे तेल और वसा वाले पदार्थो के साथ भरा जाता है, और पैक कर दिया जाता है।वातावरण की ऑक्सीजन तुम्हारे चिप्स, कुरकुरे तक नही पहुँच पाती और उसका ऑक्सीडेशन नही होगा।


ये नाइट्रोजन गैस चिप्स ,कुरकुरे की रंसिडिटी(rancidity) को रोकती है।अगर रंसिडिटी हो गयी तो एक स्मेल आना शुरू हो जायेगी जिसे हम सेव,चिप्स या तली हुई चीजो का तेल छोड़ना कहते है।फिर ये चीजें खाने योग्य नही रह जाती।


किसी भी प्रकार से रंसिडिटी को रोकने के लिए ही हम फैट्स और आयल वाली चीजों को एयर टाइट बॉक्स में रखते है,सीधे प्रकाश में नही रखते है,फ्रीज में रखते है या खाने में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिला देते है।


तो अब आप समझ गए होंगे कि सिर्फ बड़ा दिखाने के लिए ही नहीं बल्कि लंबे समय तक खाने योग्य बनाए रखने के लिए भी उनमें हवा(नाइट्रोजन) भारी जाती है

मन का कोई सवाल या विचार आप कमेंट कर सकते है।manish sharma

logicserver.blogspot.com

Comments

Popular posts from this blog

पृथ्वी कैसे घूमती है?

बारिश में कीड़ों के पंख कहां से आ जाते है?

घरों में रोशनदान क्यों बनाए जाते है?